मंझनपुर: कौशाम्बी में क्राइम पर जीरो टॉलरेंस, एसपी सत्यनारायण ने दिया सख्त संदेश, लंबित मामलों के जल्द निस्तारण के आदेश
जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने बुधवार को लगभग 12 बजे मंझनपुर पुलिस कार्यालय में समस्त शाखा प्रभारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में विभिन्न शाखाओं के कार्यों की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।