बैरिया: दुर्जनपुर में घर वापस लौटते समय युवक को रोककर चाकू मारकर किया घायल, पुलिस आरोपी की तलाश में
Bairia, Ballia | Apr 10, 2026 क्षेत्र के नारायणगढ़ निवासी सतीश कुमार राय को रानीगंज बाजार से घर वापस लौटते समय गुरुवार की देर शाम रास्ते में दुर्जनपुर मे घात लगाकर बैठे रमेश सिंह उर्फ ढाेढ़ा सिंह निवासी दुर्जनपुर ने उनकी बाइक रोककर बाइक की चाबी छीन लिया और धारदार हथियार से लगातार उन पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जब तक लोग दौड़कर सतीश को बचाते हमलावर बुरी तरह घायल कर चुका था। स्थानीय लोगों ने