लोहरदगा: तिगरा: आदिवासी समाज ने घेराबंदी के विरोध में उपायुक्त को दिया आवेदन, कार्रवाई की मांग
लोहरदगा जिले के तिगरा मौजा स्थित खाता संख्या-02, प्लॉट संख्या 1543/1607 में प्रस्तावित घेराबंदी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस संबंध में आदिवासी समाज के लोगों ने गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे लोहरदगा उपायुक्त को आवेदन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप और कार्रवाई की मांग की है।