पटना ग्रामीण: स्नैपचैट पर दोस्ती, होटल में बुलाकर नाबालिग से जबरन बनाया संबंध, कदमकुआं थाने में दर्ज कराई शिकायत
कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित भिखना पहाड़ी के एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही नाबालिग छात्रा ने दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे मिलने के बहाने गांधी मैदान इलाके के एक होटल में ले गया, जहां उसने जबरन संबंध बनाया। घटना बीते 11 अप्रैल की है।