सहारनपुर: सहारनपुर में मसखरा नदी पुल को लेकर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने भूख हड़ताल की दी चेतावनी, डीएम को सौंपा ज्ञापन
सहारनपुर के बेहट क्षेत्र में मसखरा नदी पर पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। गांव मुर्तजापुर समेत आसपास के कई गांवों के लोग पिछले तीन दशकों से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बरसात के समय नदी उफान पर आने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है।