सैदपुर: पहाड़पुर कलां में द्वारपूजा के दौरान हुई कहासुनी, वापसी में दबंगों ने बारातियों को किया लहूलुहान, 3 की हालत गंभीर
रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के पहाड़पुर कलां गाँव में बीती रात आई बारात की विदाई के दौरान दबंगों ने कई बारातियों को बुरी तरह मार-पीटकर लहूलुहान कर दिया और घटनास्थल से भाग निकले। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। बाद में घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने 8 से 10 अज्ञात हमलावरों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी।