जौनपुर: लखमीपट्टी में सर्पदंश से मृत सियाराम के परिजनों को राज्यमंत्री ने सौंपा ₹4 लाख का स्वीकृति प्रमाणपत्र
चन्द्र यादव ने सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लखमीपट्टी पहुंचकर सर्पदंश से मृत सियाराम (पुत्र सनेही) के परिजनों से बुधवार की दोपहर करीब एक बजे मुलाकात की और शोक संवेदना व्यक्त की। राज्यमंत्री ने मृतक की पत्नी रितु यादव को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की आर्थिक सहायता का स्वीकृति प्रमाणपत्र सौंपा