जांजगीर: कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जनदर्शन में नागरिकों की समस्याएं सुनी, 103 आवेदन प्राप्त हुए
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर महोबे ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आवेदनों का अवलोकन कर पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। जनदर्शन में कुल 103 आवेदन।