भदेसर: चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर पीपलवास के पास बाइक हादसे में बच्चे सहित 3 लोग गंभीर घायल
गुरुवार रात 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ उदयपुर हाईवे पर पीपलवास गांव के पास अचानक सामने पशु आने से एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक पांच वर्षीय बालक, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही