हमीरपुर: कुरारा थाना के भौली गांव के पास नाव पलटने पर बचाव टीमों ने बरामद किए तीन शव, तीन बच्चे अब भी लापता
बुधवार को यमुना नदी में नाव पलटने के बाद बचाव टीमों ने अभी तक तीन शव बरामद किये है। तीन बच्चे अब भी नहीं मिल सके ह़ै। इस नाव में महिला-बच्चों समेत 10 लोग सवार थे। जिसमें 3 को बचा लिया गया था। इसके बाद पुलिस, SDRF, NDRF, जल PAC और प्रशासन ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। हालांकि आंधी-बारिश की वजह से रात 11 बजे रेस्क्यू रोकना पड़ा।