बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र में एक अविवाहित युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजा कुमार के रूप में हुई है, जो वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर रमपुरवा निवासी मदन खटीक के पुत्र थे। राजा पिछले छह महीनों से पटखौली थाना क्षेत्र के पटेहरा चौक पर दवा की दुकान चला रहे थे। रविवार सुबह 10 बजे