गोंडा: मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर DM ने कलेक्ट्रेट सभागार में की बैठक, 1 अप्रैल से 15 मई तक चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान
Gonda, Gonda | Mar 22, 2024 कलेक्ट्रेट में DM नेहा शर्मा ने बैठक कर मतदाताओं को जागरूक करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा बनाई गई स्वीप कार्य योजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से 15 मई तक विभिन्न रोचक कार्यक्रम, मतदाता जागरूकता चौपाल, चुनावी पाठशाला, चौकीदार की दस्तक, युवक मंगल दल द्वारा घर-घर जाकर मतदाता जागरूकता आदि कई अभियान चलाए जाएंगे।