गोंडा: इटियाथोक थाना क्षेत्र की एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर सोते समय घर में घुसकर मार डालने की कोशिश करने सहित लगाया आरोप
Gonda, Gonda | Mar 22, 2024 इटियाथोक थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने गांव के एक व्यक्ति पर रात में सोते समय घर में घुसकर मारपीट करने व चोरी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि आरोपी ने उसे पटक दिया और सीने पर चढ़कर मार डालने की कोशिश की । नगदी व जेवर भी ले गया।पुलिस ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।