गोंडा: नगर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी कर सरकारी धन का गबन करने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Gonda, Gonda | Mar 22, 2024 2011 में 11वीं RGGVY के अंतर्गत मेसर्स ओमवीर सिंह कंपनी के मालिक ओमवीर ने फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र देकर टेंडर लिया। विद्युतीकरण पूरा होने के 36 फर्जी प्रमाण पत्र दिए थे। उपनिदेशक समाज कल्याण ने केस दर्ज कराया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोतवाल ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।