गोंडा: आगामी 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगा संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान, कलेक्ट्रेट सभागार में DM ने की बैठक
Gonda, Gonda | Mar 22, 2024 आगामी 1 से 30 अप्रैल तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की सफलता को लेकर स्वास्थ्य महकमा के साथ-साथ प्रशासन भी तैयारी में जुट गया है। इसी के तहत शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM नेहा शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग तथा बाल विकास परियोजना सहित राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करके अभियान को सफल बनाने के लिए के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।