मतीन सिद्दीकी बने सपा के प्रदेश अध्यक्ष,लोगों ने किया स्वागत
2027 उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में विधानसभा के चुनाव होने हैं जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने दायित्व में काफी फेरबदल की है वही उत्तर प्रदेश में हुई अखिलेश यादव के साथ बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर हल्द्वानी निवासी मतीन सिद्दीकी को समाजवादी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है वही हल्द्वानी पहुंचने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ा फूलमालाओं के साथ अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। वही मतीन सिद्दीकी ने बताया कि आज जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुझे उत्तराखंड की जिम्मेदारी दी है मैं यह जिम्मेदारी पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगा और 2027 का चुनाव बड़े जोर शोर से समाजवादी पार्टी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में लड़ेगी।