मुरैना नगर: आनंद नगर में युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, कमरे में अचेत मिला राजेश, परिजनों ने किरायेदार पुलिसकर्मी पर जताई शंका
मुरैना के आनंद नगर में 35 वर्षीय राजेश संदिग्ध हालत में कमरे में आज अचेत मिला।परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने घर में किराए से रह रहे पुलिसकर्मी अजय पर शंका जताई है।उनका आरोप है कि दोनों के बीच पहले विवाद और मारपीट हो चुकी थी।पुलिस ने मर्ग कायम कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया और सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।