🚨 इंदौर पुलिस का #SafeClick2_0 अभियान बना जनआंदोलन! 🔐📱
साइबर अपराधों से बचाव के लिए इंदौर पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। डेली कॉलेज में छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई, वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर्स, कंटेंट क्रिएटर्स और मीडिया प्रतिनिधियों के साथ विशेष सेमिनार आयोजित कर डिजिटल सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
👮♂️ पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने साइबर सुरक्षा मार्गदर्शिका हैंडबुक का विमोचन किया और सभी से फर्जी लिंक, OTP फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन निवेश ठगी और साइबर अपराधों से सतर्क रहने की अपील की।
📖 सभी प्रतिभागियों ने साइबर सुरक्षा की शपथ ली और "SAFE CLICK 2.0" सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी लेकर सुरक्षित डिजिटल भारत का संदेश दिया।
💡 याद रखें:
सोचें • समझें • फिर क्लिक करें।
किसी भी साइबर ठगी की शिकायत तुरंत 1930 हेल्पलाइन या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर करें।
#SafeClick20 #IndorePolice #CyberSafety #CyberAwareness DigitalSafety Indore MadhyaPradesh OnlineSafety CyberCrime Sta
Indore, Indore | Jul 4, 2026