सुमेरपुर में 20 जून को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले जिला और उपखंड प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।
इसी क्रम में आज जोधपुर रेंज के आईजी, पाली जिला कलेक्टर एवं पाली पुलिस अधीक्षक सुमेरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने नेतरा गांव में बनाए गए हेलीपैड का निरीक्षण किया तथा टाउन हॉल सुमेरपुर का भी अवलोकन कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 20 जून को सुमेरपुर पहुंच सकते हैं। हालांकि कार्यक्रम की अंतिम स्वीकृति और विस्तृत सूची जारी होने के बाद ही दौरे को अंतिम रूप से तय माना जाएगा।
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में ग्रामीण एवं शहरी शिविरों का अवलोकन शामिल है। इसके अलावा विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा भी की जा सकती है।
फिलहाल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबं
Sumerpur, Pali | Jun 19, 2026