खंडवा: डीजे गाड़ी पलटने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने डीजे मालिक पर लगाया आरोप
खंडवा जिला अस्पताल में उस वक्त मातम पसरा रहा, जब पटाजन गांव के इक्कीस वर्षीय कमलेश का पोस्टमार्टम हुआ। एक डीजे गाड़ी हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों का आरोप है कि कमलेश की मौत सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है।