सतना- कोठी थाना पुलिस ने नशीली कफ सिरप की तस्करी के मामले में 8 महीने से फरार चल रहे आरोपी सतीश त्रिपाठी को किया गिरफ्तार।आरोपी के पास से पुलिस ने 1110 नग प्रतिबंधित कफ सिरप घर से बरामद हुई थी, तब से ही आरोपी मौके से फरार हो गया था।पुलिस ने मुखबिर व सायबर सेल की मदद से आरोपी को ग्राम डोमहाई से पकड़ा और न्यायालय में पेश कर भेजा जेल।