डुमरांव: डुमरांव में आवारा कुत्तों के भोजन पात्र बने विवाद का विषय, कई जगह से पात्र चोरी, अनुपयोगी खर्च का आरोप
Dumraon, Buxar | May 30, 2026 डुमरांव नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लगाए गए आवारा कुत्तों के भोजन पात्र इन दिनों विवाद का विषय बन गए हैं। हाल ही में करीब आधा दर्जन स्थानों से इन पात्रों के गायब होने की सूचना मिली है। यह वीडियो शनिवार की सुबह 11 बजे का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिना समुचित योजना और जरूरत का आकलन किए इन पात्रों को स्थापित किया गया।