सूरजपुर: संयुक्त जिला कार्यालय में हेल्प डेस्क शुरू, नागरिकों को मिलेगी त्वरित सहायता
कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर संयुक्त जिला कार्यालय सूरजपुर में आम नागरिकों एवं कर्मचारियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। इस पहल का उद्देश्य शासकीय सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और जनसुलभ बनाना है। हेल्प डेस्क के माध्यम से जिला कार्यालय पहुंचने वाले नागरिकों को विभिन्न विभागों, कार्यालयीन प्रक्रियाओं और आवश्यक दस्तावेजों संबंधी