शाहबाद: अवैध खनन पर कार्रवाई में 1 डंपर और 1 जेसीबी किया गया जब्त
Shahbad, Baran | May 6, 2026 जानकारी बुधवार दोपहर 12 बजे मिली गांव के पास एनएच-27 के निकट चल रहे अवैध खनन पर राजस्व एवं माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके से एक डंपर और एक जेसीबी मशीन को जब्त किया। अधिकारियों के अनुसार लंबे समय से यहां अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।