जशपुर: सुशासन तिहार में स्वास्थ्य सेवाएं पहाड़ी कोरवा परिवारों तक पहुंचीं
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चल रहे सुशासन तिहार 2026 के तहत मनोरा जनपद के ग्राम खरसोता-बिछीटोली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में पीएम जनमन योजना के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शनिवार की शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल मेडिकल