बगोदर: बनपुरा चिचाकी रोड पर धरती थान के पास सड़क दुर्घटना, बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
बगोदर थाना क्षेत्र के बनपूरा चिचाकी रोड पर धरती थान के पास रविवार को तेज रफ्तार बाइक ने रोड किनारे पेड में टक्कर मार दी।घटना से बाइक सवार दो युवक गंभीर रुप घायल हो गये। वही बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने आस पास के लोगो की सहयोग से ईलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया जहां दोनो की प्राथामिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए धनबाद भेज दिया।