जबलपुर: शोभापुर में घरों और शराब दुकान पर बम फेंकने वाले 3 नकाबपोश बदमाश फरार, पहचान होने के बाद भी गिरफ्त से दूर
जबलपुर: थाना रांझी क्षेत्र के शोभापुर इलाके में मोपेड सवार तीन नकाबपोश बदमाशों द्वारा घरों के बाहर और शराब दुकान में बम फेंककर आतंक मचाने का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरे में कैद होने और आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी वे पुलिस की गिरफ्त से फरार हैं। शोभापुर इलाके में कुछ दिन पहले मोपेड पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश पहुंचे थे। बदमाशों ने पहले इलाके के