गोपालगंज: गंडक नदी में पानी छोड़े जाने से कोई खतरा नहीं, बांध पूरी तरह से सुरक्षित : मंगलपुर में बोले सदर एसडीओ अनिल कुमार
डीएम के निर्देश पर बांध का निरीक्षण करने के लिए सदर एसडीओ अनिल कुमार पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने बांध का निरीक्षण किया। साथ ही वहां की स्थिति से अवगत कराया। सदर प्रखंड के मंगलपुर में सदर एसडीओ अनिल कुमार ने शनिवार की दोपहर तीन बजे कहा कि बांध पूरी तरह से सुरक्षित है। चिंता की कोई बात नहीं।