मंझनपुर: कौशाम्बी में 4 मौतों के बाद जागा पुलिस प्रशासन, एसपी ने बताया 15 दिनों तक चलेगा विशेष जागरूकता अभियान
करारी इलाके में एक बाइक पर सवार चार युवकों की मौत के बाद जिले में पुलिस सजग हो गई है। सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। सभी लोग हेलमेट पहने और सीट बेल्ट अवश्य लगाएं।