मुज़फ्फरनगर: भाजपा एवं रालोद गठबंधन प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने कचहरी परिसर में पहुंचकर किया नामांकन
मंगलवार को रालोद एवं भाजपा गठबंधन प्रत्याशी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने कचहरी परिसर में नामांकन दाखिल किया। जिनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, भाजपा नेता मितलेश पाल, रालोद जिला अध्यक्ष संदीप मलिक मौजूद रहे। उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को अपना नामांकन पत्र दिया।