मुज़फ्फरनगर: जिला कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, संजीव बालियान के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल
मंगलवार को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान के जिला कलेक्ट्रेट पर नामांकन कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कई बड़े नेता व समर्थक इस कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का जोरदार स्वागत किया। आपको बता दें लोकसभा चुनाव के चलते डिप्टी सीएम मुजफ्फरनगर पहुंचे हैं साथ ही भाजपा प्रत्याशी कों वोट देने के लिए अपील भी करेंगे।