मुज़फ्फरनगर: कोर्ट परिसर में नामांकन के दौरान डिप्टी CM पर भड़के गठबंधन प्रत्याशी, कहा - जितनी उनकी उम्र है उतनी मेरी राजनीतिक उम्र है
मंगलवार को अपना नामांकन करने पहुंचे गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक का एक बयान सामने आ रहा है जिसमें उन्होंने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के विपक्ष की जमानत जप्त करने के बयान पर बयान बाजी करते हुए कहा कि डिप्टी सीएम यह कौन है एवं जितनी उनकी उम्र है उतनी मेरी राजनीतिक उम्र है। आपको बता दें कोर्ट परिसर में नामांकन के लिए गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक पहुंचे थे।