श्रीडूंगरगढ़: मोमासर में महिला और बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
बीकानेर जिले के मोमासर गांव में महिला और उसके बच्चों को जिंदा जलाने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिवादिया हाजरा पत्नी आमीन लखारा ने पुलिस को बताया कि 1 अप्रैल की रात वह बच्चों के साथ घर में सो रही थी। इसी दौरान देवर का बेटा सलीम पेट्रोल लेकर आया और गेट पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोपी ने दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग