हाथरस: बेरगांव निवासी युवक ने अज्ञात कारणों से विशाख्त पदार्थ का सेवन किया, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के बेरगांव निवासी एक युवक विपिन पुत्र अतर सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते विशाख्त पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजन आनन फानन में बिगड़ी हालत में युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती का डॉक्टरों द्वारा युवक का उपचार शुरू किया गया लेकिन परिजन युवक को किसी दूसरे अस्पताल लेकर चले गए।