कटघोरा: हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बलगी मोड से आगे शराब दुकान के पास तेज रफ्तार हाइवा से बाइक सवार को सीधी टक्कर मार दी,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सुमेधा सलिहा भांठा निवासी रामेश्वर दास उम्र लगभग 35 वर्ष के रूप में हुई है।घटना आज रविवार की सुबह लगभग 9 बजे की बताई जा रही है।