शिकारपुर थाना क्षेत्र नरकटियागंज बाजार में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में चार लोग घायल हो गए। चारों घायलों को उठाकर इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। जहां चारों घायलों का इलाज किया गया। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है।