नरकटियागंज: धुमनगर गांव मे पंखा ठीक करने के दौरान एक युवक करंट कि चपेट मे आया, मौत, परिजनों मे मचा चित्कार
पंखा बनाने के दौरान करंट की चपेट में एक युवक आ गया और उसकी मौत हो गई है। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के धूमनगर गांव की है। मृतक की पहचान नरकटियागंज के धूमनगर गांव निवासी गणेश मुखिया के पुत्र बिगन मुखिया 23 वर्षीय के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है।