शिकारपुर पुलिस ने छापेमारी के दौरान शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोखुला गांव निवासी दीपक शर्मा के रूप में की गई है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 10 लीटर चुलाई शराब पकड़ा जब्त किया गया है।