शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से चार माह पहले अपहृत महिला शुक्रवार को खुद थाने पहुंचकर सबको चौंका दिया। पुलिस के समक्ष उसने बताया कि मेरा अपहरण नहीं हुआ था। पति से झगड़ा होने पर वह गुस्से में घर छोड़ कर ट्रेन में बैठ गई और इधर उधर भटकती रही। हालांकि पुलिस ने महिला की बरामदगी दिखाते हुए उसे अपने कब्जे में ले लिया है।