शाहजहांपुर में ककरा पुल को बाढ़ से बचाव के लिए ऊंचा उठाने का कार्य पिछले दो महीने से जारी है। रविवार तक पुल को दो फीट से अधिक ऊंचा उठाया जा चुका है। इस परियोजना पर सवा चार करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य भविष्य में क्षेत्र को बाढ़ से बचाना है