मसूदा: बानसूर में दो सड़क हादसों में तीन लोग हुए घायल
Masuda, Ajmer | Apr 20, 2026 बानसूर क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। पहला हादसा अलवर रोड पर पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में माजरा अहीर निवासी रामरतन यादव और हाजीपुर निवासी कर्ण सपेरा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस ने दोनों को उपजिला अस्पताल लाया गया।