जैतपुर: कमता कांड की सीबीआई जांच? आई जी ने मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव
जैतपुर थाना क्षेत्र के चर्चित कमता कांड में तीन युवकों की मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई है। परिजनों के आरोपों और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए शहडोल आई जी ने पुलिस मुख्यालय को पत्र भेजकर सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस असली आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। जानकारी शुक्रवार सुबह 9 बजे सामने आई है