मिर्ज़ापुर: कछवा थाना क्षेत्र के बजहा विद्यालय में जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, बच्चों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने शनिवार की दोपहर 2:30 बजे मझवा विकासखंड के ग्राम बजहा स्थित प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों की बीच शिक्षा के स्तर को परखा और आंगनबाड़ी केदो की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कई अनियमताएं सामने आने पर जिला अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।