लखीसराय: लखीसराय में रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस बल की जांच, सतर्कता के निर्देश
बुधवार अपराह्न 3 बजे लखीसराय पुलिस द्वारा अपने सोशल मीडिया साइट पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार के निर्देश पर मंगलवार एवं बुधवार के बीच रात सघन गश्ती अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात अजय कुमार ने विभिन्न थाना क्षेत्र में भ्रमण कर गश्ती, ऑडी ड्यूटी एवं डायल 112 पर तैनात पुलिस बल की जांच की तथा आवश्यक निर्देश दिए.