जशपुर: डीएपी के नाम पर किसानों से ठगी का खुलासा, कृषि विभाग ने 17 टन अवैध उर्वरक किया ज़ब्त
किसानों को डीएपी खाद के नाम पर ठगने के मामले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरसाबहार विकासखंड के ग्राम खारीबहार में छापेमारी कर 17.1 टन अवैध उर्वरक जब्त किया है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर रोहित व्यास और उप संचालक कृषि M. R. भगत के मार्गदर्शन में कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए