लाडपुरा: जेके लोन अस्पताल में दूसरी महिला की मौत पर बवाल, परिजनों ने शव लेने से किया इनकार, कांग्रेस ने मांगा ₹50-50 लाख मुआवजा
Ladpura, Kota | May 11, 2026 कोटा के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मेडिकल कॉलेज अस्पताल के बाद अब जेके लोन अस्पताल में भी दो महिलाओं की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। सोमवार दोपहर 12 बजे परिजनों ने शव लेने से साफ इनकार कर दिया है और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई जा रही है। मामले की सूचना मिलते ही क