हंडिया: पैगहा गांव के ग्राम प्रधान पर अनियमितता का आरोप, जांच की मांग की गई
प्रयागराज के हंडिया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पैगहा के ग्राम प्रधान पर अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता सुशील कुमार पाल ने हैंडपंप, शौचालय, आवास, मनरेगा व चकमार्ग निर्माण कार्यों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। शनिवार 04 बजे जानकारी दी गई।