फिरोज़ाबाद: रसूलपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, वीडियो वायरल कर करता था ब्लैकमेल
थाना रसूलपुर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म करने और उसकी फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को बुधवार दोपहर डेढ़ बजे करीब गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजीब अंसारी को दबोच लिया।