सिकंदराराऊ: इकबालपुर के पास हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, दंपति सहित यात्री हुए घायल, पुलिस ने किया रेस्क्यू
दिल्ली से एक बस फर्रुखाबाद के लिए जा रही थी। बुधवार की तड़के इकबालपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित हो गई और हाईवे किनारे खाई में पलट गई। बस में दो दर्जन से अधिक सवारियाँ थी जिनमें चीख पुकार मच गई। इस हादसे में एक दंपति सहित कई यात्री घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व अग्नि शमन टीम के द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर घायलों को ट्रोमा सेंटर पहुंचाया है।