बीना: ग्राम हड़कल में रिफाइनरी कंपनी के ठेकेदार और मजदूरों में विवाद, 8 घंटे काम की मांग पर मजदूरों को निकाला
Bina, Sagar | Apr 4, 2026 बीना रिफाइनरी बीपीसीएल में विस्तार का काम तेजी से चल रहा है। जिसमें कई कंपनियों के द्वारा क्षेत्र में निर्माण कार्य जारी है। वही केसीसी कंपनी में काम कर रहे करीब 10 मजदूरों को काम से निकाल दिया। मजदूर कंपनी में 8 घंटे काम कराने की मांग कर रहे थे। मजदूर अपनी मांगों को लेकर गेट पर धरने पर बैठ गए।